विकास की कीमत आखिर जनता ही क्यों चुकाए?
चंपावत जिला चिकित्सालय के बाहर निर्माण कार्य बना आमजन की परेशानी का सबब नंदू पाण्डेय, संपादक, ग्रामीण सरोकार, चंपावत चंपावत जिला चिकित्सालय परिसर के समीप निर्माणाधीन मल्टी-स्टोरी पार्किंग निश्चित रूप से शहर की भविष्य की आवश्यकता है। इससे अस्पताल क्षेत्र में वर्षों से बनी पार्किंग की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। लेकिन किसी भी विकास कार्य का उद्देश्य यदि आम नागरिकों का जीवन आसान बनाना है, तो उसके निर्माणकाल में लोगों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। वर्तमान स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है। निर्माण कार्य के चलते अस्पताल के मुख्य मार्ग पर आए दिन लंबा जाम लग रहा है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है, जबकि एंबुलेंस तक कई बार ट्रैफिक में फंसने की स्थिति बन जाती है। अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ऐसी अव्यवस्था चिंता का विषय है। धूप वाले दिनों में निर्माण सामग्री और मिट्टी से उड़ने वाली धूल राहगीरों, मरीजों और आसपास के व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। वहीं बारिश होते ही यही सड़क कीचड़ से लथपथ हो जाती है। पैदल चलना तो...